जयतु आदिशक्ति जगदंबा
जयतु आदिशक्ति जगदंबा
जयतु ममतामयी विश्वजननी
करुणानिधि परमकृपालु परमेश्वरी
जय जगजननी रक्षिका
समस्त विश्वव्यापिनी
अतुलित रुप छवि गुणखानी
दया शीलनिधि सर्वव्यापिनी
शौर्य उदित तेजोमयी
प्रकाशिनी जयतु जयतु
जय आदिशक्ति जगदंबा
जयतु विश्वपालनी देवी भुवनेश्वरी
अमृतमयी स्वरुपा ब्रह्मभाषिणी
परमकीर्ति जग विख्यात
ब्राह्माण्ड प्रकाशिनी
अन्नपूर्णा शक्ति शील विनीतस्वरुप
प्राण संचारिका दृश्य - अदृश्य
जड़ - चेतन नानारुप विधानी
यत्र तत्र सर्वत्र माँ जगजननी महिमा
नव नित लीलामयी
जयतु आदिशक्ति जगदम्बिका
शाक्तिस्वरुपा माँ जगदंबा के श्रीचरणों में सविनय समर्पित !
जवाब देंहटाएं